Pages

रात को जब बिजली चली जाती है, अन्धकार और सन्नाटा छा जाता है तब तकिये के नीचे तुम्हारी आवाज़ सुनायी देती है . मुझे पता है मेरे कान बज रहे है.
तकिये में तुम्हारे आँसूओ की खूशबू.
मेरे कंधे पे तुम्हारे चहेरे की हड्डी की गड़न.
तुम्हारे अधुरे स्केत्चेस ..beatles के गानों में रमी तुम्हारी यादे. लोगो को बुरी तरह कुचलते हुए तुम्हारे गाड़ी चलाने का अंदाज़ और उसके बाद कहना " ऊप्स! ऍम सो सॉरी"
अब अच्छा लगता है

 तुमसे बात करते करते राष्ट्रगान बजने लगता है और तुम मुझे छोड कर किसी झुके हुए नारियल के पेढ़ की तरह खड़ी हो जाती हो. तुम्हारे गालों पे झूलते हुए
पतले सुनहरे बाल भी खड़े हो उठते है .भाव-विहोर हो जाती हो. आखो में चमक आ जाती है. “जन गन मन अधिनायक जय है ” दबे हुए होटो से धीरे धीरे ...बोलती हो तो और भी सुन्दर लगती हो. राष्ट्रगान में रोमंतिसिस्म . . अच्छा लगता है

russia with love

For everyone who thinks Soviet Russia is a failed/tainted state, a humble middle finger to you! They are India's number one strategic partner and have helped build INSAS/BRAHMOS/ARYABHATTA, we should be proud of this relationship!

मेरे घर के दरवाज़े पर एक गली का कुत्ता अक्सर बैठा रहता. जब भी बोर होता उसे hi कहता पर वह जवाब नहीं देता.. बीट रूड !
SSss.. अ..शअ करके भगाता फिर भी नहीं भागता . एक दिन मै उसे काफी देर तक देखता रहा. नज़रो से नज़रे मिलाई.
वह इतना conscious हुआ की वापस कभी नहीं आया

तुम्हारे गालो पे बना हरी नसों का जाल और होटे पे बनी पतली पतली दारारो के बारे में सोचते हुए मैंने कई बार चावल जलाये है.

julia robert

with all due respect Julia Robert के होठ इतने लम्बे है वह एक कान से दुसरे कान को छूते हुए से प्रतीत होते है

 अक्सर सेलेक्ट सिटी में शराब की दुकान मै जाकर वोदका की PACKAGING देखता हूँ और उनके अनूठे PACKAGING को देख कर पागल हो उठता हूँ. दुकानदार मेरी ललचाई हुई नज़रो को देख कर यही सोचता है  रोज़ रोज़ आ जाता है अपनी प्यास क्यों नहीं बुझा लेता. आख़िरकार एक BOTTLE  पसंद आ  ही गयी . मैंने उसे आयुष को गिफ्ट किया कहा पीने के बाद खाली  BOTTLE दे देना.. ठंडा पानी भरूँगा FRIDGE  में. वोदका भी देखने में पानी जैसा ही तो है.



तुम कोई SKETCH YA DRAWING बना कर मुझे गुमान से दिखाती हो उसे मै हमेशा अच्छा ही कहता हूँ पर सच तो यह है की किसी भी बनाये गए SKETCH की नाक-मुंह सीधी नहीं (तुम्हारी तरह), लेकिन यह बात मै तुम्हे कैसे कहू

अगर अल्लाह तुम्हारे साथ है तो तुम पकडे क्यों जाते हो ? कितने जोश और जस्बे के साथ तुम हम पर आक्रमण करते हो. कुछ भी नहीं सोचते, बस मारो या खुद मर कर मारो. सुस्ताते INSAS , AK-47 पकडे इंडियन FORCE भी अचंभित होकर घबरा जाती है, तुम्हारे इस पागलपन को देखकर. काश यही जोश और गर्मी हमारे जवानो में होती तो तुम अाज अल्लाह के पास होते.

sangeeta beauty parlour


गली के beauty Parlours के नाम stereotypical होते है सपना beauty parlour, new ग्लामौर बोटी पार्लर, sangeeta beauty parlour .दरवाज़े पर फुलकारी वाले parde लगे होते है ताकि लडको की नज़र अन्दर baithi बाल straight कराने आई लड़की पर न जाये.खिडकियों पर प्रीटी जिनता , प्रियंका चोप्रा और रानी मुख़र्जी के bridal वेअर के पोस्टर्स लगे होते है .अन्दर बैठी इंतज़ार करती लड़की के पास दो options  होते है या तो वो स्टार plus देख ले या सरिता गृहशोभा की प्रेम कहानिया पढ़ ले
विलुप्त हो चुकी  तुम्हारी प्यारी हँसी
अगर तुम
अब हँस्ती भी हो तो ऐसा लगता है जैसे कर्फ्यू में साईंरन  की आवाज़.


विलुप्त हो चुकी  तुम्हारी आँख ो की चमक
ऐसा लगता है  इनमे किसी ने  ज्वलनशील पदार्थ रख दी हो
.

namkeen asoo

जब मै तुम्हे डाट कर खाना बनाने के लिए कहता हूँ तो तुम रोते रोते चुपचाप खाना तो बना लेती hoo पर खाने में नमक बहुत हो जाता है

तुम्हारे गालों पर पिम्पल्स आने के दिन खत्म होने को आये है, चहेरा काफी खाली खाली से लग रहा है .लाल, गुलाबी और न जाने कीन कीन रंगों से भरी  कील मुहासे अच्छी लगती थी तुम पर.

bachpan में पढ़ा था की किस महीने में बच्चे सब से कम रोते है
: फेबरुवरी :
आज भी सोचता हूँ कि पांच रुपये में कितनी wahiyat general knowledge मिलता था



expression of संघर्षपूर्ण Romanticism

मन है कि तुम्हे मै साइकल पर आगे बिठाकर हर भरे जनपथ पर साथ घुमाऊ ..इंडिया गेट दिखाऊ
साइकल चलाते चलाते जब में हाफ़ने लगू तो मेरे गर्म सासों कि आवाज़ तुम्हारे कानो में पहुचे ..
हफ -फ -फ-हफ -फ -फ ( संघर्ष से भरा रोमंतिसिस्म)

forward sms

फॉरवर्ड SMS कितने इर्रीतेटिंग होते है 
"true frinds are like flowers...." ."true friends are those....""when a girl smiles..." "when a guy says...."
"life is like a boat...."
 फिर अंत में GOOD NIGHT वो भी कुछ इस तरह :"gnite" .


सिर्फ एक sentence ही "hi ! antas , how are you?" आज भी बहुत अच्छालगता है . 

कॉलेज में बिना पढ़े हे फॉरवर्ड कर दिया करता था आज बिना पढ़े ही डिलीट कर देता हूँ

v.c.r

V.CP और V.C.R के ज़माने की बात है .दोपहर की गर्मी में लंच के समय सुनील शेट्टी औइ अजय देवगन की एक्शन फिल्मे 10-10 रुपये के"RENTED CASSETTE " में लाकर देखा करते थे . अक्सर बड़ा भाई छोटे भाई को साइकल में V.C.R लेन भेज देता था जो अपने पीछे बने CARRIER में भान्धकर लाता था " सुनो CASSETTE का रील जरूर चेक कर लेना कही घिसी वाली न दे दे"

Story of britney



Britney  Spears  का जन्म मोरादाबाद में हुआ था और विल स्मिथ आजमगढ़ के रहने वाले थे. हिलारी DUFF का जन्म बुलंदशहर के एक कसबे में हुआ था और D.A.V.  कॉलेज में बाकि कि शिक्षा प्राप्त की जहा उनकी मुलाकात हन्ना मोंटाना (MILEY) से हुई जो पास ही के गाव के सरपंच की बेटी थी.दोनों   ने बाद में मिलकर लखनऊ में अपना पहला म्यूजिक एल्बम लौंच किया.

ACHI LAGTI HOO

थोडा तुम मुझ में हो थोडा मै तुम में हूँ

तुम ने मेरे हर एक चीज़ को पसंद किया है ..यहाँ तक की मेरी बासी कविअताओ ( जिन में मात्राए भी गलत होती है) पर भी कमेंट्स किये है...
सी पी के भीड़ भाड़ वाले सेंट्रल पार्क मै जब हम दोनों जाते है तो लगता है वहा सिर्फ तुम और मै हूँ ..और कोई नहीं ...
तुम्हे देखते ही लाइफ SLOW MOTION में अा जाती है और बाकि चीज़े FAST FORWARD ( जो अक्सर फिल्मो में होता है) ...
सुना है तुम ने अपने बाल STRAIGHT करा लिए है ...