Rss Feed
  1. तुम्हारे दोमुंहे बाल अच्छे लगते है ..Maggi में पढ़ जाये तो भी मुझे बुरा नहीं लगता. NOODLE समझ कर उसे भी निगल लेता हूँ पर शादी के बाद यह सब मुझे irritate करेंगे.



  2. कभी कभी दिल करता है की मै रिक्शा चलानेवाला होता कही भी जाओ , या न जाओ कोई deadlines नहीं होते. ladies सवारियों को समझना कीसी clients के design brief से समझना से कही ज्यादा आसान लगता


  3. उम्र हो चली है.चीज़े इधर उधर रख कर भूल जाता हूँ. हाल में मैंने अपना तीन साल पुराना सोन ग्लास खोया ..gyming को हेमियत देना लगा हूँ..अकेलेपन का इन्वेस्टमेंट करने लगा हूँ. दोस्तो के फोटो का बेक up बनाता हूँ . कंप्यूटर की भी मेरी तरह उम्र होंने लगी है .



  4. Powerpoint has produced more bad design in its day that perhaps any other digital tool in history

  5. gtalk के खिड़की में तुम्हारा वेट कर रहा हूँ ..बाते बहुत लिखता हूँ पर इंटर दबाने से पहेले कण्ट्रोल a कण्ट्रोल x करना आदत बन गयी है.


  6. घर की दीवार पर switzerland की पहाड़ीयो वाला पोस्टर या फलो की टोकरी वाला पोस्टर.. टीवी के ऊपर रखा landline फ़ोन. सोफे पर चडी पन्नी जिस पर बैठते ही जमी हुई हवा फुंकार मारकर बाहर निकलती है .जमीन पर " welcome" लिखा हुआ matt बिछा हुआ है. मुझे उन्नीस सो नबे (१९९०) का मद्यमवर्गीय घर का दृश्य नजर आ रहा है


  7. तुम्हारे सुन्दर हाथ menu card के rate list को ढक कर यही कहते है : अब जो पसंद है बताओ मुझे



  8. अचानक से एहसास हुआ की मेरी उम्र हो चली है. Flirting भी subtle हो चुकीं है. वो फ़ोन नहीं करती तो मै नाराज़ नहीं होता कभी कभी "thank God " निकल जाता है.. बार बार चाय पिने का मन करता है..JOGGING से WALKING को बेहतर बताने लगा हूँ..मै वाकई में बाबु बन गया हूँ.
                                                                                                        

  9. मेरे दादाजी के पास इतनी बड़ी लाठी थी के जब बारिश नहीं होती तो वो बादल को खनका खनका के बारिश करवाते थे . चिक्केन के शौकीन, हड्डी के उपर चड़ा मॉस खाने के बाद हड्डी के अन्दर जमे मॉस को भी चूस चूस कर खाते थे.

  10. रात को जब बिजली चली जाती है, अन्धकार और सन्नाटा छा जाता है तब तकिये के नीचे तुम्हारी आवाज़ सुनायी देती है . मुझे पता है मेरे कान बज रहे है.

  11. तकिये में तुम्हारे आँसूओ की खूशबू.
    मेरे कंधे पे तुम्हारे चहेरे की हड्डी की गड़न.
    तुम्हारे अधुरे स्केत्चेस ..beatles के गानों में रमी तुम्हारी यादे. लोगो को बुरी तरह कुचलते हुए तुम्हारे गाड़ी चलाने का अंदाज़ और उसके बाद कहना " ऊप्स! ऍम सो सॉरी"
    अब अच्छा लगता है

  12.  तुमसे बात करते करते राष्ट्रगान बजने लगता है और तुम मुझे छोड कर किसी झुके हुए नारियल के पेढ़ की तरह खड़ी हो जाती हो. तुम्हारे गालों पे झूलते हुए
    पतले सुनहरे बाल भी खड़े हो उठते है .भाव-विहोर हो जाती हो. आखो में चमक आ जाती है. “जन गन मन अधिनायक जय है ” दबे हुए होटो से धीरे धीरे ...बोलती हो तो और भी सुन्दर लगती हो. राष्ट्रगान में रोमंतिसिस्म . . अच्छा लगता है


  13. For everyone who thinks Soviet Russia is a failed/tainted state, a humble middle finger to you! They are India's number one strategic partner and have helped build INSAS/BRAHMOS/ARYABHATTA, we should be proud of this relationship!



  14. मेरे घर के दरवाज़े पर एक गली का कुत्ता अक्सर बैठा रहता. जब भी बोर होता उसे hi कहता पर वह जवाब नहीं देता.. बीट रूड !
    SSss.. अ..शअ करके भगाता फिर भी नहीं भागता . एक दिन मै उसे काफी देर तक देखता रहा. नज़रो से नज़रे मिलाई.
    वह इतना conscious हुआ की वापस कभी नहीं आया

  15. तुम्हारे गालो पे बना हरी नसों का जाल और होटे पे बनी पतली पतली दारारो के बारे में सोचते हुए मैंने कई बार चावल जलाये है.


  16. with all due respect Julia Robert के होठ इतने लम्बे है वह एक कान से दुसरे कान को छूते हुए से प्रतीत होते है